44 रन पर खेल रहे थे वैभव सूर्यवंशी, तभी तिलक वर्मा ने कही ऐसी बात… स्टंप माइक में कैद हुआ पूरा मामला

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से चर्चा में थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में वह 44 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे। इसी दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें लेकर कुछ ऐसा कहा, जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया।

यह पूरा वाकया मुकाबले के दौरान हुआ और इसके कुछ ही देर बाद सूर्यवंशी 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

तिलक ने सूर्यवंशी से क्या कहा?

सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी अच्छी तरह सामना किया। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। ईश्वरन ने 72 रन बनाए।

सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी तिलक वर्मा की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई। रिकॉर्डिंग के मुताबिक, तिलक ने कहा, “क्या यार ये उप-कप्तान?”

इसके बाद सूर्यवंशी चामा वी मिलिंद की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 37 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था।

https://twitter.com/cricsam02/status/2096484178057470340?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2096484178057470340%7Ctwgr%5E57d54fe1559185538b598c496ef4649bd104375a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-18095123483192369336.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html

मैदान पर नहीं दिखा कोई विवाद

तिलक की टिप्पणी के बावजूद मैदान पर माहौल तनावपूर्ण नहीं हुआ। सूर्यवंशी और तिलक दोनों इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आए। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम को दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक के तौर पर देखा गया।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ प्रशंसकों ने 15 वर्षीय बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह की स्लेजिंग को लेकर आपत्ति जताई है।

दलीप ट्रॉफी में लगातार बेहतर हुए सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था और वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने 92, 40 और अब 44 रन की पारियां खेली हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, 92 रन की पारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका दूसरा अर्धशतक थी। सूर्यवंशी अब तक 11 मैचों की 16 पारियों में करीब 25 की औसत से 391 रन बना चुके हैं।

और नया पुराने