रेसिंग के दौरान अजित कुमार की कार क्रैश : Ajith Kumar car accident

Ajith Kumar car accident: साउथ स्टार अजित कुमार की रेसिंग के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यूरोप में चल रहे एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट में उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद कार को काफी नुकसान हुआ, लेकिन अजित कुमार सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि रेस के दौरान कार का नियंत्रण बिगड़ गया था। इस दौरान ट्रैक पर कुछ तकनीकी परेशानियां भी सामने आईं। हालांकि, कार में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की वजह से अजित को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे की जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए थे। अजित के सुरक्षित होने की खबर मिलने पर फैंस ने राहत की सांस ली।

अजित कुमार एक्टिंग के साथ प्रोफेशनल रेसिंग में भी सक्रिय हैं। फिल्मों की बात करें तो 'विदामुयर्ची' और 'गुड बैड अग्ली' के बाद अब फैंस उनकी अगली फिल्म 'डेयरडेविल' का इंतजार कर रहे हैं।

और नया पुराने