बेमेतरा में स्कूल बस की चपेट में आया 3 साल का बच्चा, मौके पर मौत

बेमेतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खंडसरा चौकी क्षेत्र में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, DAV स्कूल जांता की बस बंसापुर-सेमरिया गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बच्चा बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक-कंडक्टर फरार

घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर खंडसरा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक व कंडक्टर की तलाश की जा रही है।

मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

और नया पुराने