भारत-पाक युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले– बचाई पाक PM की जान

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा किया है। इस बार उन्होंने अपने बयान में नया दावा जोड़ते हुए कहा कि अगर उन्होंने दखल न दिया होता, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की जान भी जा सकती थी।

क्या बोले ट्रंप?

अमेरिका में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा,
“अपने पहले 10 महीनों में मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए। भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करता, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो सकती थी।”

किन-किन देशों का लिया नाम?

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने सिर्फ भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि इन देशों के बीच भी संघर्ष रुकवाया:

कंबोडिया – थाईलैंड

इजरायल – ईरान

मिस्र – इथियोपिया

कांगो – युगांडा

अर्मेनिया – अजरबैजान

गाजा क्षेत्र


ट्रंप ने कहा कि अब तक वह कुल 8 युद्ध रुकवा चुके हैं। हालांकि, उनके इन दावों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

https://twitter.com/RapidResponse47/status/2026501460481941739?s=20
और नया पुराने