Chandrayaan-3 पर बनी TVF सीरीज ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ का ट्रेलर आया सामने

द वायरल फीवर (TVF) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। टीजर के बाद से ही यह सीरीज चर्चा में बनी हुई थी और अब ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

ट्रेलर में भारत के चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता और ISRO वैज्ञानिकों के संघर्ष को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। यह सीरीज न सिर्फ एक मिशन की कहानी है, बल्कि असफलता से सीख लेकर सफलता हासिल करने के जज्बे को भी दर्शाती है।

चंद्रयान-2 से चंद्रयान-3 तक का सफर

1 मिनट 47 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत चंद्रयान-2 मिशन की असफलता से होती है। इसके बाद वैज्ञानिकों की मेहनत, चुनौतियां और आत्मविश्वास को दिखाया गया है, जो अंततः चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचता है। ट्रेलर का हर सीन देशभक्ति और गर्व की भावना से भर देता है।

दमदार स्टारकास्ट

‘स्पेस जेन चंद्रयान’ में

श्रिया सरन,

नकुल मेहता और

प्रकाश बेलावाड़ी
मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन अनंत सिंह ने किया है।


रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

TVF की यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 23 जनवरी 2026 को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

https://twitter.com/TheViralFever/status/2011008128188645389?s=20
और नया पुराने