शादी पोस्टपोन के बाद स्मृति मंधाना ने बदला इंस्टा बायो

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और गायक पलाश मुच्छल ने अपनी शादी स्थगित होने के बाद अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत खराब होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

स्मृति की शादी पोस्टपोन होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर पलाश के निजी जीवन को लेकर कई अफवाहें फैल गईं। इसी बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो में 'नजर न लगे' वाला इमोजी जोड़कर अपनी सुरक्षा और सकारात्मकता का इशारा किया।

पलाश भी हुए थे बीमार

स्मृति के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के समय, पलाश मुच्छल भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। उन्हें एसिडिटी और वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती किया गया, बाद में मुंबई के गोरेगांव स्थित एसआरवी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्री-वेडिंग पोस्ट किए डिलीट

शादी स्थगित होने के बाद स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सगाई, प्रपोजल और प्री-वेडिंग की सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार और भी गर्म हो गया।

अफवाहों और चर्चाओं का बाजार

पलाश मुच्छल का कई लड़कियों के साथ नाम जुड़ने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कुछ वायरल चैट्स और तस्वीरों के आधार पर दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति मंधाना के साथ धोखा किया। हालांकि, इन दावों की सत्यता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

दोनों ने इन अफवाहों के बीच अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट कर अपनी निजी जिंदगी और मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास किया है।

और नया पुराने