Katy Perry और Justin Trudeau का रिश्ता हुआ ऑफिशियल, पहली बार साथ दिखा कपल

हॉलीवुड अपडेट: पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों लंबे समय से सुर्खियों में थे, लेकिन अब दोनों ने खुद इस रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

हाथों में हाथ थामे नजर आया कपल

कैटी पेरी ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर जस्टिन ट्रूडो भी उनके साथ नजर आए। दोनों को पेरिस के मशहूर क्रेजी हॉर्स कैबरे शो से बाहर निकलते हुए देखा गया।

जब दोनों बाहर आए, तो फैंस और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो, कैटी पेरी का हाथ थामे नजर आए। एक फैन ने केटी को जन्मदिन पर गुलाब का फूल भी भेंट किया। इससे साफ है कि दोनों ने अपने रिश्ते को अब सार्वजनिक कर दिया है।

यॉट पर मनाया था सीक्रेट वेकेशन

कुछ दिन पहले कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को कैलिफ़ोर्निया के सांता बारबरा बीच पर एक यॉट पर साथ देखा गया था। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

तब से ही दोनों की डेटिंग की खबरें फैल गई थीं। अब कैटी के जन्मदिन पर ट्रूडो के साथ हाथों में हाथ थामे दिखने से उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

https://twitter.com/TMZ/status/1982289236754903377

पहले रहे हैं दोनों रिश्तों में

कैटी पेरी पहले एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही थीं। दोनों ने 2019 में सगाई की थी और उनकी एक बेटी भी है।
लेकिन इस साल दोनों का रिश्ता टूट गया।

जस्टिन ट्रूडो ने भी 2023 में अपनी 18 साल की शादी खत्म की थी।
अब कैटी पेरी और ट्रूडो दोनों अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं।

और नया पुराने