छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर में चोट: Swapneel Jaiswal Attack

Swapneel Jaiswal Attack
: रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कलाकार स्वप्निल जायसवाल (Swapneel Ballu) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि घटना में उनके कान और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

क्या बोले स्वप्निल जायसवाल?

स्वप्निल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बताया कि वे अंबिकापुर में अपने दोस्तों के साथ कार से निकले थे। कार से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

स्वप्निल ने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर हमला करने का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले उनसे पैसे मांगे और फिर मारपीट की।

इस दौरान उनके कान और पैर में चोट लग गई।

फैंस की चिंता और पुलिस कार्रवाई

स्वप्निल के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं कलाकार ने कहा कि इस घटना के बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने थाने में FIR दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.instagram.com/reel/DNtK0ZbZB8u/?igsh=ZXI1b2dyeDV1ZXZ2
और नया पुराने