नुसरत भरूचा की फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देखें

मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी नई फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' (Uff Ye Siyapaa) के साथ एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछली बार वह 'छोरी 2' में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्म की खासियत

'उफ्फ ये सियापा' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है। पूरी कहानी सिर्फ हाव-भाव और इशारों से आगे बढ़ती है। ट्रेलर रिलीज करते समय मेकर्स ने लिखा –
"0% Dialogues, 100% Chaos. Uff Ye Siyapaa is here!"

स्टार कास्ट

फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ सोहम शाह, ओमकार कपूर, शारिब हाशमी और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जी. अशोक ने किया है, जबकि इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं।

रिलीज डेट

फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

https://twitter.com/s0humshah/status/1959852831995035912
और नया पुराने