रीपा योजना में गड़बड़ी पर कार्रवाई: 3 पंचायत सचिव सस्पेंड, 3 जनपद CEO को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रीपा योजना में अनियमितता पाए जाने पर रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए 3 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

जांच में सामने आईं गड़बड़ियां:

भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन

तकनीकी परीक्षण के बिना मशीनों की खरीदी

देय राशि का टुकड़ों में भुगतान


निलंबित पंचायत सचिव:

शंकर साहू – ग्राम पंचायत बिरकोनी, जनपद पंचायत महासमुंद

खिलेश्वर ध्रुव – ग्राम पंचायत गिर्रा, जनपद पंचायत पलारी (बलौदाबाजार)

टीकाराम निराला – ग्राम पंचायत लटुआ, जनपद पंचायत बलौदाबाजार


नोटिस प्राप्त अधिकारी:

रोहित नायक – तत्कालीन सीईओ, जनपद पंचायत पलारी

रवि कुमार – तत्कालीन सीईओ, जनपद पंचायत बलौदाबाजार

लिखत सुल्ताना – तत्कालीन सीईओ, जनपद पंचायत महासमुंद


संभाग आयुक्त ने सभी अधिकारियों को तय समय में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की गई जांच के आधार पर अंजाम दिया गया।

और नया पुराने