IPL 2025: अनुष्का शर्मा के साथ RCB मैच में दिखने वाली महिला कौन है?

बेंगलुरु: IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में जगह बना ली है। मैदान पर जब भी विराट कोहली बल्लेबाजी करते हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में मौजूद रहती हैं और उनका उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं।

लेकिन हाल ही में एक और महिला अक्सर अनुष्का के साथ दिखाई दी हैं, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जिज्ञासा बढ़ गई है – ये महिला आखिर है कौन?

अनुष्का के साथ दिखने वाली महिला का नाम है मालविका नायक

अनुष्का शर्मा के साथ जो महिला RCB के हर मैच में दिखाई देती हैं, उनका नाम मालविका नायक है। वे अनुष्का की बहुत करीबी दोस्त हैं।

क्या है मालविका का RCB कनेक्शन?

मालविका सिर्फ अनुष्का की दोस्त ही नहीं, बल्कि RCB के भीतरी सर्कल से भी जुड़ी हुई हैं।
दरअसल, मालविका के पति निखिल सोसले, RCB में रेवेन्यू और मार्केटिंग हेड हैं। इस वजह से मालविका भी RCB के साथ अक्सर देखी जाती हैं।

मालविका नायक का प्रोफेशनल बैकग्राउंड

उन्होंने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से MBA किया है।

फिलहाल वे Innos Technologies Pvt. Ltd. में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप की भूमिका निभा रही हैं।

विराट, अनुष्का, मालविका और निखिल को कई मौकों पर एक साथ समय बिताते हुए भी देखा गया है।

और नया पुराने