दीपिका पादुकोण पर क्यों भड़के संदीप रेड्डी वांगा, बोले- "तुमने दिखा दिया तुम क्या हो"

सुपरहिट फिल्मों 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण।

फिल्म स्पिरिट में प्रभास लीड रोल में हैं और उनकी जोड़ी बनी है तृप्ति डिमरी के साथ। लेकिन पहले इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत चल रही थी।

दीपिका की शर्तों से नाराज़ हुए निर्देशक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म साइन करने से पहले कुछ शर्तें रखीं, जैसे:

फीस में हिस्सेदारी (Profit Sharing)

तेलुगू डायलॉग्स न बोलने की मांग

काम के घंटों में कटौती


इन शर्तों को देखकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया।

एक्स पर निकाली भड़ास

संदीप ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर बिना नाम लिए एक लंबा पोस्ट शेयर किया और साफ नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा:

"जब मैं किसी कलाकार को अपनी कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा NDA होता है। लेकिन तुमने जो किया, उससे तुमने दिखा दिया कि तुम किस तरह की इंसान हो।"


उन्होंने आगे लिखा:

"एक युवा अभिनेत्री को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही है तुम्हारा नारीवाद? तुम कभी समझ नहीं पाओगी। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- 'खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।'"

https://twitter.com/imvangasandeep/status/1927064054515867817


अब तृप्ति डिमरी बनीं हीरोइन

दीपिका के हटने के बाद अब इस फिल्म की हीरोइन होंगी तृप्ति डिमरी, जो एनिमल में भी नजर आई थीं और अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकी हैं।

और नया पुराने