रायपुर: भाजपा के 7 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के 7 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई धमतरी में पार्टी कार्यालय में हुए बवाल के बाद की गई है।

पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं में शामिल हैं:

निखिल साहू – युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

शैलेंद्र धेनुसेवक – नगरी मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष

सुनील निर्मलकर – युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष

भोला शर्मा

गज्जू शर्मा

संत कोठरी

रवेंद्र साहू


इस कार्रवाई के पीछे कारण है धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर हुआ विवाद। टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेताओं के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि बात पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी तक पहुँच गई।

इसी घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा ने यह निष्कासन आदेश जारी किया।

और नया पुराने