महाशिवरात्रि पर झारखंड के हजारीबाग में हिंसा, पथराव और आगजनी से तनाव


बुधवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था, लेकिन झारखंड के हजारीबाग में इस दौरान हिंसक झड़प हो गई। दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आईं।

कैसे भड़की हिंसा?


पुलिस के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदुस्तान चौक पर धार्मिक झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई।

मामूली बहस जल्द ही सांप्रदायिक झड़प में बदल गई।
भारी पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए।
गुस्साई भीड़ ने वाहनों और दुकानों में आग लगा दी।
इलाके में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

https://twitter.com/Arjunpchaudhary/status/1894675920428142906

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई।
ASP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आधिकारिक बयान से बच रहा प्रशासन


अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।

और नया पुराने