प्रयागराज हादसा: कोरबा में एक साथ उठी 10 अर्थियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोरबा. प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गए छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बस और बोलेरो की टक्कर में यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

कोरबा में अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के दो दिन बाद सभी 10 शव कोरबा पहुंचे, जहां एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सरकारी मदद और नेताओं की संवेदनाएं

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री से अतिरिक्त सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया।

भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

महापौर संजू देवी राजपूत ने भी मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

यह हादसा पूरे छत्तीसगढ़ में शोक का कारण बना, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।

और नया पुराने