राजस्थान फोन टैपिंग: पूर्व CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी

Rajasthan phone tapping : राजस्थान फोन टैपिंग मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश पर आरोप लगाया था कि उसने और कुछ पुलिस अफसरों ने उनका फोन टेप किया। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

यह केस राजस्थान में काफी चर्चा में रहा है। हाल ही में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा दी गई थी। इससे पहले लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से राहत और केस राजस्थान ट्रांसफर करने की मांग की थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह याचिका वापस ले ली।

इस पूरे मामले की शुरुआत मार्च 2021 में हुई थी, जब गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसरों के साथ मिलकर लोकेश शर्मा ने उनका फोन टैप किया। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। जांच के दौरान लोकेश शर्मा ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर उसे कथित ऑडियो क्लिप मिली थी, लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि उसे फोन टैपिंग में कोई भूमिका नहीं थी।

और नया पुराने