Goldy Brar: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हो गई हत्या?

Goldy Brar Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग द्वारा ली गई है।

Goldy Brar के पिता थे पुलिस में

गोल्डी बराड़ का असली नाम है सतिंदरजीत सिंह,जिसका 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में जन्म हुआ। पंजाब पुलिस से उसके पिता रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से वह चर्चा में है। हालांकि इससे पहले भी बहुत से वारदात को अंजाम दे चुका था। चंडीगढ़ में अपने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद से गोल्डी बराड़ की अपराध जगत में एंट्री हुई।

11 अक्तूबर 2020 की रात चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या की गई थी।

गुरलाल था लॉरेंस का सबसे नजदीकी

गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई   के करीबियों में से एक था। जब गुरलाल बराड़ की हत्या हुई तो सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग ने लिखा था कि अब एक नई जंग की शुरुआत है, सड़कों में खून नहीं सूखेगा।

वहीं स्टडी वीजा पर Goldy Brar कनाडा पढ़ाई करने जा चुका था। लेकिन गुरलाल की हत्या के बाद से वह जुर्म की दुनिया में कूद पड़ा।

मूसेवाला की मई 2022 में हुई थी हत्या

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहर के गांव के पास  गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसकी जिम्मेदारी Goldy Brar द्वारा ली गई थी।

और नया पुराने