Dancing Elephant Viral Video: Rajinikanth के गाने पर हाथी का जबरा डांस,वीडियो ने मचाई धूम...

सोशल मीडिया पर एक हाथी के डांस का वीडियो खूब गदर काट रहा है, साउथ एक्टर रजनीकांत के फेमस गाने 'कावाला' पर हाथी मस्ती से झूम रहा है. वीडियो लोगो के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है...

Dancing Elephant Viral Video: अक्सर जानवरों से जुड़े कई वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. कुछ वीडियो दिल दहला देने वाले होते हैं तो कुछ दिल को जीत लेने वाले.

ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसे देख आप भी मोहित हो जाएंगे. वीडियो में दिख रहा है की बीच सड़क पर एक हाथी मस्ती से झूमते हुए डांस कर रहा है, वो भी दिग्गज साउथ स्टार रजनीकांत के मशहूर गाने 'कावाला' पर. सोशल मीडिया यूजर्स भी हाथी का प्यारा विडियो देख दिल हार बैठे हैं..

केरल की सड़कों पर हाथी का जबरा डांस (Elephant's Jabra dance on the streets of Kerala)

वायरल हो रहा हाथी का ये कमाल का वीडियो केरल का  है, जिसमें Rajinikanth के फेमस गाने 'कावाला' पर एक हाथी पैर उठा-उठाकर बड़े ही मस्त तरीके से डांस करते हुए गदर काट रहा है...हाथी का कॉस्ट्यूम भी गजब का लग रहा है, जिस पर सभी की निगाहें टिक गई है.

यहां देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C3146R7J1nt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वीडियो पर लोगो का आया जमकर रिएक्शन

हाथी का वीडियो देख सभी यूजर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ ने कहा कि,हाथी को इस सेव के लिए ट्रेंड किया गया है.

वहीं कुछ लोग इससे कंफ्यूज हैं कि, क्या ये असली हाथी है भी या नहीं.

वेब सीरीज का रेफरेंस देकर कुछ ने कहा, 'सीरीज के मुताबिक, 2300 से अधिक भारत में बंदी हाथी हैं. मुझे ऐसा उम्मीद है कि किसी दिन वे सब अपने प्राकृतिक आवास में लौट जायेंगे और दूसरों की भांति अपना शांतिपूर्ण जीवन जी पाएंगे'

और नया पुराने