Cg lok sabha election date: कब होगा छत्तीसगढ़ में चुनाव डिटेल आई सामने…

Cg lok sabha election date को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी.

Cg lok sabha election date: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए आज दिल्ली में निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी कार्यक्रम की घोसणा कर दी गई है।

11 लोकसभा सीटों के लिए राज्य में मतदान की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पहले चरण में 19 अप्रैल को एक सीट पर वोटिंग की जायेगी. फिर इसके दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 3 और 7 मई को सूबे की 7 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव का परिणाम 4 जून को जारी होगा।.

चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर (ST) सीट पर मतदान होगी. फिर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर (ST) सीट पर वोटिंग होगी. जिसके बाद तीसरे चरण (7 मई) को रायगढ़ (ST),सरगुजा (ST), जांजगीर चांपा (SC),बिलासपुर कोरबा, दुर्ग और रायपुर सीट पर मतदान का कार्यक्रम होगा।.

बता दें कि भाजपा ने सभी 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं, कांग्रेस ने अभी सिर्फ 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जबकि 5 सीटों पर नामो का ऐलान होना अभी बाकी है.

BJP के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी:-

रायपुर की लोकसभा सीट के लिए - बृजमोहन अग्रवाल
दुर्ग सीट पर - विजय बघेल
राजनांदगांव वाली सीट से - संतोष पांडेय
सरगुजा सीट पर - चिंतामणि महाराज
बिलासपुर सीट में - तोखन साहू
कोरबा सीट पर - सरोज पांडेय
महासमुंद सीट के लिए - रूप कुमारी
रायगढ़ सीट में - राधेश्याम राठिया
बस्तर की सीट पर - महेश कश्यप
कांकेर सीट के लिए - भोजराज नाग
जांजगीर में - कमलेश जांगड़े

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों की लिस्ट:-

राजनांदगांव सीट पर - भूपेश बघेल
कोरबा में - ज्योत्सना महंत
रायपुर वाली सीट पर - विकास उपाध्याय
जांजगीर चांपा - शिवकुमार डहरिया
महासमुंद से - ताम्रध्वज साहू
राजेन्द्र साहू को दुर्ग से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

और नया पुराने