Virat Anushka baby: विराट के बेटे होने की खुशी में पाकिस्तानी फैन ने बांटी मिठाइयां,लुटाया प्यार..

Virat Anushka baby: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार 20 फरवरी को ये ऐलान किया है की उनके घर एक नन्हा मेहमान आ चुका है, जिसका उन्होंने अकाय नाम रखा है।

इंस्टा अकाउंट पर जैसे ही ये खुशखबरी उन्होंने शेयर की, तो सोशल मीडिया पर सभी फैंस के ढेरों रिएक्शन आने लगे, खुशी का जश्न केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसकी खुशी साफ झलक रही है,और हो भी क्यों ना विराट के फैन पाकिस्तान में भी है…

पाकिस्तानी फैंस ने Virat Anushka baby आने के खुशी में बांटी मिठाइयां

दरअसल, विराट कोहली ने अपने खेल और फिटनेस से काफी वर्ल्ड वाइड फैन फॉलोइंग बनाई है,इसी वजह से उनसे जुड़ी हर खबर तुरंत वायरल हो जाती है। कोहली ने जैसे ही अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी दी तो दुनियाभर से उनके लिए बधाइयां आने लगीं।

पाकिस्तान में भी इस खास मौके पर विराट कोहली के बेटे के जन्म की खुशी में फैंस के द्वारा न सिर्फ बधाई दी गई बल्कि वहां हंसी खुशी मिठाइयां भी बांटी।

किस कारण कोहली मैदान से थे दूर वजह अब पता लगा

पहले से ही कोहली और अनुष्का तीन साल की लाडली बेटी वामिका के माता-पिता हैं। लगभग एक महीने से विराट क्रिकेट के मैदान से बाहर है,जिससे कई अटकलें लगाई जा रही थीं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर विराट ने नन्हे बच्चे के आने की खुशी शेयर की तो इन अटकलों पर विराम लग गया कि आखिर किस कारण से वे मैदान से दूर थे।

और नया पुराने