चंद्रयान मिशन पर ISRO करने जा रहा क्विज का आयोजन,जीतकर आप भी पा सकते है एक लाख रुपये का इनाम, पढ़े...

Chandrayaan-3 MahaQuiz

Chandrayaan-3 MahaQuiz: ISRO के चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद भारत और वैज्ञानिकों की खूब तारीफ हो रही है । इसी बीच अब ISRO विज्ञान और खोज को बढ़ावा देने के लिए क्विज का आयोजन करने जा रहा है। साथ ही इसमें जितने पर लाखों का इनाम भी दिया जाएगा।

Chandrayaan-3 MahaQuiz: चंद्रयान-3 मिशन पर ISRO ने एक महाक्विज की शुरुआत की है। सभी भारतीय इस क्विज में भाग ले सकते हैं। भारत के चंद्रमा तक पहुंचने का जश्न तथा इसे जनभागीदारी से मनाने के उद्देश्य से इस क्विज का आयोजन किया गया है ।

ISRO की तरफ से ट्विटर(एक्स) पर कहा गया कि चांद के अजूबों के अन्वेषण और विज्ञान-खोज के प्रति प्यार दिखाने का मौका दिया जा रहा है। सभी भारतीय को इस क्विज में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जाता है।

ISRO क्विज में कैसे हिस्सा ले ?(How to participate in ISRO quiz?)

क्विज में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों को सबसे पहले https://www.mygov.in/ पर अपना एक अकाउंट क्रिएट करना पड़ेगा, और प्रोफाइल को अपडेट रखनी होगी। जिनका प्रोफाइल अधूरा होगा वो उम्मीदवार क्विज के लिए योग्य नहीं माने जायेंगे।

प्रतिभागी के ओटीपी दर्ज कर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही, क्विज स्टार्ट हो जाएगा। 300 सेकंड में 10 सवालों के जवाब देने होगें। इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। क्विज में एक मोबाइल नंबर और एक ही ईमेल आईडी का एक से अधिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

क्विज के बाद प्रतिभागियों को एक प्रमाणपत्र प्राप्त मिलेगा। जिसे वे डाउनलोड कर सकते है। जो भी विजेता होगा उसे नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

कैसे मिलेगा ISRO के quiz का पुरस्कार(How to get ISRO quiz prize)

- जो भी पहला विजेता होगा उसे एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

- दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार रुपये मिलेंगे।

- तीसरा विजेता 50 हजार रुपये जीतेगा।

- इसके अलावा 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को दो-दो हजार रुपये ।

- वहीं 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोगो को एक-एक हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा।


और नया पुराने