Virat थे Sourav Ganguly से गुस्सा? Shane Watson ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Shane Watson reaction in Virat Sourav Ganguly clash

IPL मैच के दौरान पिछले हफ्ते  और विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच तनातनी देखने को मिली थी.

हालांकि अब उनके इस विवाद के पीछे की असल वजह सामने आ गई है. दिल्ली कैपिटल्स (DC)के कोचिंग पैनल के सदस्य तथा पूर्व क्रिकेटर शेन वाटसन (Shane Watson) दोनो के  विवाद को लेकर खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने विराट कोहली को इसका जिम्मेदार भी ठहराया है.

दरअसल, पिछले हफ्ते दिल्ली कैपिटल्स (DC)और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)के बीच मैच खेला गया था . जिसने RCB ने जीत दर्ज की थी.

इसी मैच से जुड़े कुछ विडियोज वायरल हुए थे, जिसमे से एक वीडियो में विराट कोहली गांगुली को घूरते हुए नजर आए.

तो वही दूसरे में जब मैच के बाद सब खिलाड़ी और स्टाफ आपस में हाथ मिला रहे थे तब सौरव गांगुली ने विराट कोहली को अनदेखा कर दिया. दोनों पूर्व कप्तानों के बीच ऐसी तनातनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. 

Shane Watson ने Virat और Ganguly पर क्या कहा?

अब शेन वाटसन ने इस विवाद पर नया खुलासा कर दिया है, ''बहुत सी अफवाहें हैं जिसपर मैं कुछ नहीं कह सकता. लेकिन ये तो साफ है कि विराट कोहली उस वक्त गुस्सा थे.

 और एक विरोधी के तौर पर शायद इसकी जरूरत भी होती है. जब Virat गुस्सा होते हैं तो अपना बेस्ट ही देते हैं. अब इसकी वजह कुछ भी हो सकती है.''

और नया पुराने