Bollywood के भाईजान Salman हुए emotional, कहा- मेरी Love story मेरे साथ ही दफन हो जाएगी..

Salman Khan aap ki Adalat

बॉलीवुड के भाईजान सलमान अक्सर अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से लेकर संगीता बिजलानी तक साथ ही और भी कुछ ऐसे नाम रहे जिनसे सलमान खान की नजदीकियां थी.

दरअसल सलमान खान हालही में आपकी अदालत शो में शामिल हुए है. इस दौरान शो के होस्ट रजत शर्मा ने सलमान से उनकी पर्सनल और कुछ प्रोफेशनल सवाल पूछे.

जब सलमान से सवाल किया गया कि क्या वो अपनी ऑटो बायोग्रफी में अपनी सभी लव स्टोरीज के बारे में जिक्र करेंगे? तो एक्टर ने तुरंत मन कर दिया। 

उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मेरी सभी लव स्टोरीज कब्र में मेरे साथ ही दफन हो जाएगी।'एक्टर ने बताया कि खामी सिर्फ मुझमें थी,मेरी सभी एक्स गर्लफ्रेंड्स अच्छी थी.

एक बार फिर से जब एक्टर को उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा मैं अभी सिर्फ 57 का ही हूं' एक्टर ने आगे कहा कि जब लाइफ में सही जीवनसाथी की एंट्री हो होगी तो वो जरूर शादी कर लेंगे। 

सालमन की लव लाइफ में शामिल है कई एक्ट्रेस के नाम

 इन दिनों रोमानिया की यूलिया वंतूर के साथ सलमान का नाम जोड़ा जा रहा है। ये भी बताया जाता है कि पहली बार अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी से सलमान को प्यार हुआ था जो की रिश्ते से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी लगती हैं।

 साथ ही सलमान खान की लव लाइफ में सोमी अली, कटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई और नाम शामिल हैं।

और नया पुराने