Road safety tournament : छत्तीसगढ़ रायपुर में होने वाला है रोड सेफ्टी टूर्नामेंट का मैच,जाने कौनसा मैच फ्री में देख सकेंगे दर्शक...

Road safety tournament

जल्द ही रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में सितारों का जमावड़ा लगने वाला क्योंकि,रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई सितारे खेलते नजर आएंगे,रोड सेफ्टी को लेकर संदेश देने वाला यह टूर्नामेंट इंडिया में खेला जा रहा है।

इसमें खास बात यह है की छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर को इसकी मेजबानी का अवसर मिला है, जिसके लिए कलेक्टर और एसपी सभी मिलकर इसकी तैयारियों का मुआयना कर रहे हैं।
 

Rsipur में खेला जाएगा रोड सेफ्टी टूर्नामेंट का मैच


Raipur के स्टेडियम में 27 सितंबर को पहले शिफ्ट में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच होगा, जिसके बाद उसी दिन सेकंड शिफ्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी, इसी दिन के होने वाले मैच फ्री फॉर ऑल रहेगा, यानी कि सभी दर्शक इस दिन का मैच बिना कोई टिकेट खरीदे फ्री में मैच देख सकते हैं।

जिसके बाद 28 सितंबर को पहला सेमीफाइनल तथा 29 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला खेला जाएगा। 30 सितंबर को ऑफ डे रखा गया जिस दिन कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा।

फिर 1 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा
और नया पुराने