महिला ने किया डिलीवरी बॉय पर जूते से वार, जोमैटो बोला- जांच होगी

महिला ने किया डिलीवरी बॉय पर जूते से वार, जोमैटो बोला-  जांच होगी

इन दिनों सोशल मीडिया पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस विडियो देखाजा सकता है की एक महिला जोमैटो डिलीवरी बॉय को पीट रही हैं. वीडियो में उस डिलीवरी इसलिए के अलावा और कई  डिलीवरी पार्टनर्स भी वहां मौजूद थे लेकिन वे सभी महिला से दूरी बनाते दिखे.

इन दिनों सोशल मीडिया पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस विडियो देखा जा सकता है की एक महिला जोमैटो डिलीवरी बॉय को पीट रही हैं. जिसे एक ट्विटर यूजर के द्वारा शेयर किया गया था और साथ ही उस डिलीवरी बॉय की मदद करने की मांग की थी. इस मामले पर अब जोमैटो की तरफ से भी ट्वीट किया गया है कि कंपनी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे लेकर कंपनी डिलीवरी पार्टनर से भी संपर्क करेगी.

इस पूरे घटना क्रम का वीडियो @bogas04 नाम के  एक ट्विटर यूजर ने साझा किया था. उन्होंने इस video पर @zomato को टैग कर लिखा- मेरा एक ऑर्डर डिलीवर करते समय इस डिलिवरी एग्जीक्यूटिव पर हमला किया गया . कुछ महिलाओं के द्वारा उस डिलीवरी से मेरा ऑर्डर ले लिया गया और उसे जूते से मारने पीटने लगी. जिसके बाद वह रोते हुए मेरे पास आया. उसको डर था कि कहीं उसकी नौकरी ना चली जाए.

यूजर के द्वारा इस वीडियो को 16 अगस्त को शेयर किया गया था. हालांकि, यह शेयर किया गया वीडियो कहां का है, इस बारे में अभी कोई पूरी जानकारी नहीं दी गई है. पोस्ट में यूजर ने लिखा है की- किस्मत से वहां उपस्थित लोगों के द्वारा इस पूरे घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि, मुझे यह बिना ऑडियो वाला ही वीडियो मिला है. मैंने कस्टमर केयर को भी कॉल किया था, लेकिन वे इस पूरे मामले को ठीक से समझ नहीं पाएं ,.

आखिर में यूजर ने  लिखा की- मैं ट्वीट इसलिए कर रहा हूं ताकि डिलीवरी बॉय को उचित न्याय और उसकी जॉब सिक्योरिटी मिले. मैंने इसके लिए कस्टमर रिप्रेजेंटेटिव को भी अपने सीनियर से बात करवाने के लिए कहा था ताकि मैं इस घटना के विषय में उन्हें विस्तार से बता सकूं. कृपया इस घटना पर तुरंत ही ध्यान दें और इस डिलीवरी बॉय की मदद करें.

इस पोस्ट पर लोगो की ओर से उस डिलीवरी पार्टनर को पीटने वाली महिला पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. जिसके पश्चात में, यूजर के इस पोस्ट पर जोमैटो की तरफ से यह कहा गया की - घटना के बारे में सूचित करने के लिए धन्यवाद. हम इस मामले की जांच करा रहे हैं

और नया पुराने