डिलीवरी बॉय से एक झटके में बना करोड़पति , करोड़ों की गाड़ी में घूमता है

डिलीवरी बॉय से एक झटके में बना करोड़पति , करोड़ों की गाड़ी में घूमता है

एक रिस्की इन्वेस्टमेंट से डिलीवरी बॉय की किस्मत ही चमक गई और वह करोड़पति बन गया. जिसके बाद अब वह 4 करोड़ रुपए के आलीशान घर में रहता है और 2 करोड़ रुपए की गाड़ी से सैर करता है. दरअसल, यह शख्स अमेजन के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था,जिससे उसने 66 हजार रुपए की बचत की थी.उसके इसी बचत के पैसे ने उसे करोड़पति बना दिया. 

इस अमेजन डिलीवरी बॉय ने सालों तक मेहनत करके करीब 66 हजार रुपए की बचत की थी. जिसके बाद उसने एक तगड़ा रिस्क लिया. और अपने सारे जमा किए हुए पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर दिया. अब स्थिति यह है की वह 28 साल की उम्र में ही वह करोड़पति बन चुका हैं.

शख्स का नाम अहि कैफ भट्टी . जो की ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्ट ड्रेटन का रहनेवाला हैं. उन्होंने बताया कि जब वे  स्कूल में थे तो उनके टीचर्स उन्हें सभी क्लासमेट्स के सामने ‘अपमानित कर नीचा दिखाते थे’.

यूनिवर्सिटी से साल 2017 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद कैफ अमेजन के डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने लगे. जहां वे प्रतिदिन लगभग 14 घंटे काम किया करते थे. इस काम से कैफ काफी उदास हो चुके थे और उन्हें लगने लगा था कि अब उनकी जिंदगी ऐसे ही रह जाएगी.

लेकिन फिर कैफ ने एक बड़ा रिस्क लेते हुए.अपनी सारी बचत की हुए पूंजी को क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर दिया. तब उन्होंने एक ‘Verge’ नाम के क्वाइन में अपना जमा किया हुआ 66 हजार रुपए लगाकर छोड़ दिया .

कुछ ही समय बाद क्वाइन की कीमत में जबरदस्त उछाल आया. और उन्होंने अपने इस इन्वेस्टमेंट किए हुए पैसे से करीब 28 लाख रुपए कमा लिए. इसके बाद उन्होंने अमेजन के डिलीवरी बॉय की नौकरी छोड़ दी. कैफ ने कहा है की - मुझे विश्वास ही नहीं हो  पा रहा था. इससे पहले कभी भी मैंने इतने पैसे नही देखे थे.

कैफ ने बताया कि  - यह एक अलग ही एहसास था. इससे मुझे अपनी क्षमता के बारे में पता चला. इसने मुझे क्रिप्टो के बारे में और अधिक जानकारी एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया,तभी मैंने भी यह निर्णय कर लिया कि मुझे अभी और भी पैसे कमाने हैं. जिसके लिए मैने अपना माइंड सेट कर लिया था .

 कैफ को किस्मत से उनके रिस्क लेने का फल मिला और जिसकी वजह से उनकी इनकम धीरे-धीरे बढ़ने लगी. उसने अपने अमेजन के काम  को छोड़ने के कुछ ही माह बाद, लगभग 5 करोड़ रुपए बना लिए थे और कुछ एक साल बाद ही उनकी कमाई दोगुनी भी हो गई.

कैफ अब करोड़पति बनने के बाद दुबई में शिफ्ट हो गए.और वहां वे अपने सपनों की जिंदगी जी रहे हैं. अपने लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए का एक Mercedes G Wagon कार और. लगभग 4 करोड़ रुपए का एक पेंटहाउस अपार्टमेंट भी खरीदा है। 

शुरुआत में जब कैफ ने डिलीवरी बॉय की जॉब  छोड़ी तो उनके पैरेंट्स कैफ के नौकरी छोड़ने के फैसले के पक्ष में साथ नहीं थे. लेकिन जबसे कैफ ने थोड़े बहुत अच्छे पैसे बनाने शुरू किए तो उनके पैरेंट्स की सोच भी बदल गई. कैफ ने बताया कि- पैरेंट्स को अब मुझ पर गर्व हैं क्योंकि मैंने कम उम्र में ही इतना सब कुछ हासिल कर लिया है.

और नया पुराने